Giridih News :गिरिडीह में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Giridih News :गिरिडीह जिला मुख्यालय में मंगलवार की देर रात हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. घटना पचंबा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई.

पहली घटना पचंबा थाना क्षेत्र में घटी. कार में सवार युवक घोड़थंभा से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान पचंबा में पीछे से आ रही एक गाड़ी बार-बार पास आने की कोशिश कर रही थी, जिससे कार सवारों को अनहोनी की आशंका हुई. घबराहट में चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी. इसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पहले डिवाइडर और फिर बिजली पोल से टकरा गयी. इस हादसे में नवादा (बिहार) निवासी मो समीर की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि शदाब, तौफिक, शब्बीर और एक अन्य समीर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया. मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे.

दो बाइक में हुई टक्कर

दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोदेया मोड़ के समीप हुई. जानकारी के अनुसार जमुआ थाना क्षेत्र के पलरा निवासी रोहित कुमार बाइक से गिरिडीह आ रही थी. वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोदेया निवासी सागर कुमार द्वारपाहरी की ओर जा रहा था, इसी बीच मोड़ पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गयी. टक्कर से दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गयीं और सवार सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद सागर को रेफर किया गया. लेकिन धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. रोहित का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >