Giridih News :हाइवा और कार की टक्कर में दो लोग घायल

Giridih News : खोरीमहुआ क्षेत्र में रविवार की अलसुबह हाइवा-कार की आमने-सामने टक्कर में चालक समेत दो लोग घायल हो गये. कार के एयर बैग के समय पर खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को नजदीकी क्लिनिक में भर्ती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें अन्यत्र ले जाया गया.

जानकारी के अनुसार नवलशाही थानांतर्गत पुरनाडीह निवासी रामदेव यादव और दुलार यादव झारखंडधाम के एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद रविवार की अलसुबह कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के तारानाखो के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों लोग घायल हो गये.

स्थानीय लोग इलाज के लिए ले गये

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से निकालकर तत्काल उपचार के लिए नजदीकी क्लिनिक पहुंचाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी राहत कार्य में सहयोग किया. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों वाहन जब्त कर लिये गये हैं. आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >