Giridih News :अखाड़ा जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प

Giridih News :शहर के शिव मोहल्ला में शुक्रवार को दो अखाड़ा जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गयी. इसमें शिव मोहल्ला के गौरव विश्वकर्मा, अभिनय कुमार, आयुष कुमार, अश्विनी कुमार, समीर विश्वकर्मा, धीरज राम, बबलू राम, आयुष चौरसिया और शौर्य राज घायल हो गये.

गौरव के आवेदन पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गौरव ने आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को शिव मोहल्ला में बजरंग सेवा समिति के लोग अखाड़ा खेल रहे थे. इसी दौरान कृष्णा तुरी के संचालन में आजाद नगर का अखाड़ा पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदल-बल मौके पर पहुंचे. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गये. थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

अखाड़ा जुलूस देखने गया युवक गायब

इधर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर का युवक मुकेश कुमार अखाड़ा जुलूस के दौरान अचानक लापता हो गया. बताया गया कि मुकेश शुक्रवार को बड़ा चौक पर अखाड़ा जुलूस देखने के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों के अनुसार मुकेश कुमार का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है. रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गयी है. परिजनों ने इस संबंध में थाना को सूचित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >