Giridih News :दो बाइकों की टक्कर युवक की मौत

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबाडीह में रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान तुरुकडीहा निवासी संजय कुमार मल्लाह के रूप में हुई है. घटना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

संजय काम से बाइक से गिरिडीह आया हुआ था. घर लौटने के दौरान अंबाडीह के पास टुंडी की ओर से आ रही एक अन्य बाइक, जिस पर दो लोग सवार थे उससे टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गये. संजय की मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मुफस्सिल पुलिस को जानकारी दी. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संजय को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे.

लोगों ने किया रोड जाम

इधर, घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों घटनास्थल पर पहुंचे रोड जाम कर दिया. सूचना पर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाली बाइक को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >