Giridih News :एक ही रात आठ घरों से नगदी समेत ढाई लाख की चोरी

Giridih News :बिरनी थाना क्षेत्र के खरखरी गांव में मुख्य मार्ग से लगभग डेढ़ किमी अंदर मंगलवार रात चोरों ने आठ बंद घरों का ताला तोड़कर लगभग नगदी समेत लगभग ढाई लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात व बर्तन चोरी हगो गयी.

चोरों ने रामधनी राणा, साधु बैठा, भूति बैठा, सुनील बैठा, मंतू बैठा, चरका बैठा, रूपन बैठा व एक अन्य घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आराम से सामान की चोरी कर चलते बने. घटना को लेकर लोगों ने बताया कि बगल के गांव मरगोड़ा में जागरण चल रहा था. तेज आवाज में बाजा बजने का फायदा उठाकर चोरों ने आराम से घटना को अंजाम दिया.

घर की छत का दरवाजा खुलने का उठाया फायदा

भुक्तभोगियों के अनुसार घटना मंगलवार रात लगभग 11 बजे से दो बजे रात की है. सभी लोग अपने-अपने घर को बंद कर दूसरे कमरे में सो रहे थे. इसी बीच चोर बिरनी प्रमुख रामू बैठा के समधी स्व दुखी बैठा की छत पर चढ़ गये. छत से घर जाने का दरवाजा खुला हुआ था. चोर इसी रास्तें घर के अंदर प्रवेश किया और एक कमरा का ताला तोड़कर कुछ सामान की चोरी कर ली. इसी बीच स्व दुखी बैठा की बड़ी बहू की नींद खुली और वह हल्ला करने लगी, तो चोर भाग गये. रात में घटना की सूचना प्रमुख रामू बैठा को दी गयी. सूचना मिलते ही रामू बैठा बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज के साथ अपने समधी के घर पहुंचे और सभी पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली. प्रमुख ने कहा कि चोरी की घटना हुई है, लेकिन समधी घर के लोग जाग गये जिसके कारण बड़ी चोरी होने की घटना से बच गयी. बुधवार सुबह मुखिया अभय राय पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने कहा कि चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जल्द ही सभी चोरों को धर दबोचा जायेगा. पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है.

ठंड में बढ़ जाती है चोरी की घटना

जिले में ठंड में चोरी की घटना बढ़ जाती है. सोमवार की रात शहर के कालीबाड़ी, सीसीएल वर्कशॉप व बेंगाबाद में चोरी हुई. इन घटनाओं में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली. सरिया क्षेत्र में तो ग्रामीण खुद रात्रि पहरा दे रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया था. कहा था कि संदिग्ध को देखते ही पुलिस को सूचित करें. साथ ही खुद भी सचेत रहें. चोरी की घटना पर रोक लगाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील भी की थी. इसके बाद भी चोरी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. शहरी क्षेत्र में भी लगातार चोरी हो रही है. इससे पूरे जिले के लोग डरे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >