बेंगाबाद पुलिस को भी जानकारी दी गयी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे चालक को बाहर निकालने में सफलता पायी. चालक मिथलेश चौधरी को बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जबकि खलासी बसंत कुमार को मामूली चोट आयी है. पुलिस ने कोयला लदे ट्रक को कब्जे में कर कागजात की छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि ट्रक संख्या जेएच 10 बीएम 8542 में कोयला लोड कर बेगूसराय भेजा जा रहा था. तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण नहीं रहा और बारासोली मोड़ के पास एक यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गया.
धक्का लगने से पेड़ उखड़े
धक्का लगने से तीन यूलिप्टस का पेड़ उखड़ गये. चौथे पेड़ में टक्कर के बाद ट्रक बंद हो गया. राहत की यह रही कि पेड़ किसी दुकान पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी. चालक नवडीहा ओपी क्षेत्र के चोरगाता का रहना वाला है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में कर कागजात की जांच करायी जा रही है. घायल चालक और खलासी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है.
