Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट मामले में तीन गये जेल

Giridih News :बेंगाबाद पंचायत के रातडीह गांव में जमीन विवाद को ले शनिवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर थाना में कांड अंकित करते हुए तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है.

एक पक्ष की बेंगाबाद निवासी रूबी कुमारी का कहना है कि वे अपनी जमीन की घेराबंदी के लिए ईंट गिरा रहे थे. गांव के ही लक्ष्मण राम व उसके समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी. दूसरे पक्ष के लक्ष्मण राम का कहना है कि उसके पूर्वजों की जमीन पर राजा राम व उसके समर्थक कब्जा करने को लेकर घेराबंदी का प्रयास कर रहे थे. विरोध करने पर मारपीट करने लगे.

दोनों पक्ष के लोग हैं शामिल

इस मामले में रूबी कुमारी के आवेदन के आधार पर कांड सं 64/26 के तहत केस दर्ज कर जितेंद्र राम और विकास कुमार को, जबकि लक्ष्मण राम के आवेदन पर कांड सं 65/26 के तहत केस दर्ज कर राजा राम को जेल भेज दिया गया. इधर, थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है. केस दर्ज कर दोनों पक्षों के तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >