Giridih News :एटीएम कार्ड बदलकर उच्चके ने उड़ाये 34000 रुपये

Giridih News :सरिया बाजार (राजधनवार रोड) एसबीआई एटीएम से एक उचक्के ने एक ग्राहक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 34000 रुपये उड़ा लिए. इस संबंध में भुक्तभोगी सिंगदाहा गांव के मोती पासवान ने सरिया थाना में एक आवेदन दिया है.

कहा गया है कि वह एसबीआई कोलकाता शाखा का ग्राहक है. वह अपने रकम निकालने के लिए एसबीआई एटीएम गया था. इसी दौरान लगभग 30-35 वर्ष का एक युवक आया तथा रुपये निकालने में मदद करने की बात कहकर धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर जितेंद्र साहू नाम के व्यक्ति का एटीएम कार्ड उसे दे दिया. उसके बैंक खाते में पैसा नहीं रहने की बात कहकर उसे वहां से बाहर निकाल दिया.

मैसेज आने पर पता चला कि ठगी का हुआ शिकार

घर लौटने के क्रम में उसके मोबाइल में एटीएम कार्ड से पैसे निकालने का मैसेज आने लगा. चार बार में उसके बैंक खाते से 34000 निकाल लिये गये. तब उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है. आवेदक ने उचित कानूनी कार्रवाई कर न्याय की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >