Giridih News :सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Giridih News :गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर स्थित पांडेयडीह के पास बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. घटना गुरुवार दोपहर की है. बताया गया कि पांडेयडीह के पास सड़क पर चल रहे लोगों ने दो लोगों को सड़क पर लहूलुहान स्थिति में देखा. पास में बाइक गिरी हुई थी.

लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. आशंका जतायी जा रही है कि किसी वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर पीरटांड़ थाना से एसआई जितेंद्र सिंह सहित अन्य पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा. बताया गया कि सदर अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पायी थी.

पत्नी को ससुराल छोड़ घर लौट रहा था युवक

महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य सड़क मधवाडीह मोड़ के पास गुरुवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान डाकबंगला निवासी मुरली साह के बड़े पुत्र राकेश साव उर्फ टिंकू के रूप में हुई है. ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये. बताया जाता है कि राकेश डाक बंगला चौक में जनरल स्टोर चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. छह माह पूर्व ही उसकी शादी गिरिडीह में हुई थी. गुरुवार की दोपहर में वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से गिरिडीह अपने ससुराल गया था. ससुराल में अपनी पत्नी को छोड़ वह शाम में बाइक से वापस अपने घर डाकबंगला लौट रहे थे. मधवाडीह मोड़ के पास वह अंनियंत्रित होकर गिर गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीरावस्था में उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

बाइक से गिरकर दो युवक घायल, रेफर

कोडरमा-बेको-माखमरगो मुख्य सड़क पर मुरैना के समीप बुधवार की शाम सात बजे बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक पर तीन युवक सवार थे. तीनों वृंदा के रहनेवाले हैं. घायलों में धनेश्वर दास (24) व राजू दास (28) गंभीर हैं. वहीं, दीपक दास बाल-बाल बच गया. दोनों घायलों को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रांची रेफर कर दिया. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. तीनों युवक बाइक से बेको सामान लाने गये थे. घर लौटने के दौरान अचानक बाइक असंतुलित हो गयी और तीनों गिर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >