Giridih News :धावा दल की कार्रवाई, तीन बाल मजदूर का किया गया रेस्क्यू

Giridih News :गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड में बाल व किशोर श्रम के विरुद्ध चलाये जा रहे पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहेबलिटेशन कैंपेन के अंतर्गत धावा दल ने सोमवार को कार्रवाई की है.

अभियान के तहत राजधनवार प्रखंड के हिन्दुस्तान गैरेज, रॉकस्टार होटल में छापेमारी कर तीन बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया. रेस्क्यू किये गये बच्चों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति गिरिडीह के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजधनवार दीपिका कुमारी कर रहीं थी. जांच के दौरान यह पाया गया कि तीनों बच्चों को काम करते पाया गयी.

बाल श्रम गंभीर अपराध

अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम एक गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस अभियान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संस्था की ओर से उत्तम कुमार, उज्ज्वल मिश्रा, रूपा कुमारी तथा उत्तम कुमार सिंह मौजूद थे. श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों को जागरूक करते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना कानूनन अपराध है. यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन या संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण और शिक्षा का अधिकार मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >