चंचला ने कहा है कि चोरों ने घर मे लगे ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली है. चोर अलमारी में रखा हुआ 50 हजार रुपये नकद, सहित सोने का लॉकेट एक, झूलना एक जोड़ा, मांगटीका एक, नथिया एक पीस, नथुनी चार पीस, मंगलसूत्र एक, चेन एक, चांदी की पायल छह जोड़ा, हाथ की बाली एक जोड़ा, अंगूठी एक, दुर्गाजी अंकित लॉकेट एक जोड़ा, साड़ी 40 तथा सास देवकी देवी के बक्सा से 20 हजार नकद, चांदी की जिलेबी (बाला) एक जोड़ा, बच्चों का कपड़ा समेत अन्य सामान ले गये. घर से सौ मीटर की दूरी पर चोरी किया गया बक्सा व कपड़ा बिचाली के ढेर के पास बिखरा मिला.
पुलिस पहुंची गांव, ली जानकार
ीघटना की सूचना पर देवरी थाना के एसआई रामपुकार सिंह गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि चोरी सूचना मिली है. घटना के उद्भेदन को लेकर तकनीक का सहारा लिया जा रहा है.
