Giridih News:हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से सहमा है पीड़ित

Giridih News:जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने वाले नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित सहमे हुए हैं. हमले की आशंका को देखते हुए पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

बेंगाबाद. जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने वाले नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित सहमे हुए हैं. हमले की आशंका को देखते हुए पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. मामला फिटकोरिया पंचायत के छछंदो गांव का है. जानकारी देते हुए पीड़ित दिनेश शर्मा ने कहा कि एक पखवारा पूर्व अपने पिता की खरीदी जमीन पर पूर्व से बने घर की घेराबंदी कर रहा था. इसी दौरान गांव के ही मदन राणा अपने तीन समर्थकों के साथ वहां पहुंचा और जमीन पर दावेदारी करते मारपीट शुरू कर दी. सिर में कुल्हाडी से प्रहार कर दिया. उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उसके आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. उसका कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से उसका मनोबल बढा हुआ है और कभी भी उसके साथ अनहोनी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >