Giridih News :खलासी चला रहा था ट्रक, तालाब में पलटा

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के बुढ़वा तालाब के पास शुक्रवार की सुबह स्पंज आयरन लदा ट्रक संख्या जेएच 12जी 4582 अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया. इसमें ट्रक का खलासी प्रकाश यादव पिता महावीर यादव सिमरिया कोडरमा जख्मी हो गया.

चालक संजय यादव पिता बढ़न यादव सपही डोमचांच को हल्की चोट आयी. खलासी प्रकाश ने बताया कि तिलैया से ट्रक में स्पंज आयरन लादकर जमुआ बाइपास रोड से चितरडीह वाया पचंबा होकर गिरिडीह जा रहा था. चालक संजय केबिन में सोया हुआ था. वह ट्रक चला रहा था. बुढ़वा तालाब के पास सड़क जर्जर होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया. प्रत्यक्षदर्शी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी. इसलिए वह अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में पलट गया. उसने चालक व खलासी को पानी से बाहर निकाला. खलासी को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >