उन्होंने सभी को शॉल व बुके देकर सम्मानित कीय. मौके पर सहायक आयुक्त अशोक हांसदा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सिंधू झा सहित नगर निगम के कई कर्मचारी मौजूद थे.
ईमानदारी से जिम्मेदारी का निवर्हन करूंगी : प्रमिला मेहरा
नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि जनता ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. कहा कि ईमानदारी से वह अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करेगी. जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगी. नगर निगम क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा. इधर, शपथ ग्रहण के बाद वह नया नगर निगम कार्यालय पहुंची. उन्होंने प्रवेश करने से पहले प्रणाम किया. इसके बाद वह अपने कार्यालय कक्ष पहुंची. यहां झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, राकेश सिंह रॉकी समेत झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
