Giridih News :थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक

Giridih News :गांडेय थाना परिसर में रविवार को सरस्वती पूजा को देखते हुए थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की. बैठक में शामिल डीजे संचालकों ने सरस्वती पूजा के दौरान डीजे नहीं बजाने व किसी को भाड़ा पर नहीं देने का शपथ पत्र भरा.

थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा अथवा जुलूस में डीजे पर पूर्ण पाबंदी है. हाइकोर्ट का सख्त निर्देश है, इसलिए सरस्वती पूजा में डीजे संचालक डीजे नहीं बजायें. पूजा पंडाल में लाउडस्पीकर बजा सकते हैं, लेकिन इसकी आवाज भी धीमी होनी चाहिए. कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने व अश्लील गीत बजाने वाले लोगों पर भी पुलिस सख्ती से निपटेगी. इसलिए लोग शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनायें. पूजा के दौरान अश्लील व दूसरे धर्म की भावना को ठेस पहुंचाने वाले गीत से भी परहेज करें. पूजा खुशी व उल्लास का प्रतीक है, इसलिए मिलजुलकर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इसे मनायें. मौके पर घाटकुल के मुखिया अब्दुल हफीज, बीरेंद्र रजक, नागेश्वर सिंह, रुस्तम अंसारी, आसिन अंसारी, अब्बास अंसारी, सुरेंद्र यादव समेत प्रखंड के कई डीजे संचालक उपस्थित थे.

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

गावां थाना परिसर में सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ महेंद्र रविदास ने की . संचालन थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने किया. बैठक में थाना प्रभारी ने पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि डीजे हल्के साउंड में बजाएं और अश्लील गाना नहीं बजाएं. किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत थाना को देने का निर्देश दिया गया. मौके पर मुखिया कन्हाई राम, जयराम यादव, एसआइ रमाकांत सिंह, प्रवेश चौधरी, सतीश सिंह, नागेश्वर यादव, सौदागर साव, अरविंद गुप्ता, पिंटू कुमार, अजीत तिवारी, मरगूब आलम, रेशमा प्रवीण, सोनू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >