गार्डवॉल नहीं होने से दुर्घटना की बढ़ी आशंका

खोरीमहुआ-गिरिडीह सड़क पर लेढ़ासिमर के पास निर्मित पुल के दोनों ओर गार्डवाल नहीं है. इसके कारण सड़क किनारे की मिट्टी लगातार कट रही है.

लेढ़ासिमर पुल के पास सड़क किनारे कट रही है मिट्टी

झारखंडधाम

. खोरीमहुआ-गिरिडीह सड़क पर लेढ़ासिमर के पास निर्मित पुल के दोनों ओर गार्डवाल नहीं है. इसके कारण सड़क किनारे की मिट्टी लगातार कट रही है. इससे दुर्घटना की आंशका बढ़ गयी है. सड़क व पुल निर्माण के दौरान यहां गार्डवॉल नहीं बनाया गया. पुल के पास तीखा मोड़ भी है. गार्डवॉल नहीं रहने से लगातार मिट्टी कट रही है और सड़क हादसे बढ़ रहे हैं. तीखे मोड़ में सड़क किनारे मिट्टी के कटाव से कई बार राहगीर गिर चुके हैं. ग्रामीणों की मानें तो इस मार्ग से होकर सैकड़ों भक्त झारखंडधाम आना-जाना करते हैं. इसके कारण इस मार्ग पर बड़ी दुर्घटना की आशंका संभावना बनी रहती है. कहा कि कई बार गार्डवॉल निर्माण को लेकर विधायक व सांसद से मांग की, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. ग्रामीण सुनील कुमार, रघुनंदन वर्मा, विवेकानंद सिन्हा, दिगंबर वर्मा, श्रीकांत वर्मा, सुरेश वर्मा, अजय विश्वकर्मा, फिरोज अंसारी आदि ने उपायुक्त से पुल के पास दोनों ओर गार्डवॉल निर्माण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >