Giridih News :पुलिस ने ताड़ी पी रहे कई लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा

Giridih News :बिरनी थाना क्षेत्र के जनता जरीडीह हाइस्कूल के पास ताड़ी पी रहे कई लोगों को पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा. बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज को इस संबंध में सूचना मिली थी. सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सोमवार शाम लगभग चार बजे स्कूल के पास पहुंचे और ताड़ी पीने वालों के खदेड़कर पकड़ा और थाना ले आये.

भाजपा के रत्न पांडेय, झामुमो के मनोज राम व अन्य लोगों ने बताया कि छह-सात संदिग्ध लोग जरीडीह हाइस्कूल के समीप एक खाली घर के बाहर बरामदे पर बैठकर किसी बड़ी घटना काे अंजाम देने की योजना बना रहे थे. ग्रामीणों उन लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी. इसी बीच सभी वहां से उठकर सभी लोग हाइस्कूल जरीडीह के बगल में जाकर ताड़ी पीने लगे. ग्रामीणों के अनुसार उनके पास कट्टा भी देखा. इसके बाद बिरनी थाना प्रभारी को सूचना दी गयी.

चोंगाखार व दासोडीह के रहने वाले हैं सभी

थाना प्रभारी सूचना पर ताड़ी की दुकान के पास पहुंचे. पुलिस का वाहन खड़ा होते ही संदिग्ध लोग वहां से भागने लगे. पुलिस ने कई लोगों को खदेड़कर पकड़ा और थाना ले आयी. थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं और ताड़ी पी रहे हैं. सूचना के आधार पर कई लोगों को पकड़ा गया है. किसी तरह का असलहा उनके पास से बरामद नहीं हुआ है. सभी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है. पकड़े गये लोग भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चोंगाखार व दासोडीह के रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >