कॉलेज के निवर्तमान प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने भी विभावि के हिंदी विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका था. पदभार ग्रहण के बाद दोनों शिक्षाविदों को कॉलेज और विश्वविद्यालय परिवार की ओर से बधाइयां दी गयीं. विश्वविद्यालय प्रशासन की जारी अधिसूचना के बाद से ही शिक्षकों और कर्मियों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है.
शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी
पदभार ग्रहण करने के बाद गिरिडीह कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ मृगेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. कहा कि शिक्षा से जुड़ी सभी व्यावहारिक और अकादमिक समस्याओं के चरणबद्ध समाधान का प्रयास किया जायेगा. कॉलेज में शिक्षकों की कमी एक गंभीर विषय है और इसे लेकर विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जायेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने, पढ़ाई के स्तर को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जायेंगे.
