मेयर ने अरगाघाट, शास्त्रीनगर एवं झरियागादी छठ घाट का दौरा किया. इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, घाटों का निर्माण के संदर्भ में मेयर श्रीमती प्रमिला ने उप नगर आयुक्त से समुचित जानकारी ली. इस दौरान स्थानीय लोगों ने चैती छठ पूजा को लेकर समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की. मौके पर मेयर श्रीमती प्रमिला ने नगर निगम के अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये.
छट व्रतियों को दें बेहतर
सुविधा
उन्होंने छठ व्रतियों एवं सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने का निर्देश दिया. उन्होंने लाइट्स, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने छठ पूजा के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है. मौके पर झामुमो के महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी, नगर निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम, गौड़ीशंकर यादव, रमेश सिन्हा आदि मौजूद थे.
