Giridih news :झंडा मैदान में होगा मुख्य समारोह, नगर विकास मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

Giridih news :गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव ने सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की. डीसी ने गणतंत्र दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार करते हुए आयोजन के सभी प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये.

डीसी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह झंडा मैदान में होगा. मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार प्रातः नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. कार्यक्रम में परेड, झंडोत्तोलन, खेलकूद के आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम करने पर जोर दिया.

तैयारी दुरुस्त करने का निर्देश

डीसी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने की बीत कही. उन्होंने परेड की तैयारी, झांकियों की थीम समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा की. इसके अलावा झंडा मैदान में साफ-सफाई, लाउडस्पीकर, पेयजल, निरीक्षण के लिए जीप व एलइडी स्क्रीन की व्यवस्था समुचित तरीके से करने का निर्देश दिया. समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मी समेत अन्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने पर भी चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >