Giridih News :खंडोली से फोटोग्राफर को अगवा करने आये आधा दर्जन बदमाश धराये

Giridih News :खंडोली पर्यटन स्थल से एक फोटोग्राफर को अगवा करने आये आधा दर्जन बदमाशों को तीन थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. बदमाश वाहनों के साथ दबोचे गये. बदमाशों को गिरिडीह के एक थाना में रखकर पुलिस पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटा रही है.

बताया जाता है कि मंगलवार को वरीय पुलिस अधिकारी को खंडोली से एक व्यक्ति को अगवा करने की फिराक में कुछ लोगों के जुटने की सूचना मिली. इसकी भनक लगते ही पुलिस हरकत में आ गयी. तत्काल बेंगाबाद, मुफ्फसिल और गांडेय थाना की पुलिस निर्देशानुसार सदल बल पहुंची और खंडोली पर्यटन स्थल की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी. अचानक पुलिस की हरकत देख पर्यटकों में हड़कंप मच गया. लोग पर्यटन स्थल से निकलने लगे. एक बाइक पर सवार दो युवकों को संदिग्ध गतिविधि के कारण पुलिस अधिकारियों ने पकड़ लिया. इस बीच एक कार वहां से तेजी से गिरिडीह की ओर भागने लगी. घेराबंदी के कारण उसे खंडोली गेट के पास ही पकड़ लिया गया. कार सवार सभी चारों युवकों और बाइक सवार दोनों युवकों को कब्जे में कर पुलिस ने पूछताछ शुरू की.

पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही

इस दौरान बताया गया कि खंडोली से एक फोटोग्राफर को अगवा करने की उनकी योजना थी. सभी युवकों को पुलिस कब्जे में लेकर गिरिडीह के एक थाना ले गयी और अगवा करने के कारणों का पता लगा रही है. हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. कहा कि वरीय अधिकारी स्वयं मामले पर नजर रखे हुए हैं. ऐसे में जांच से पूर्व कुछ कहना जल्दबाजी होगी. पुलिस का कहना है कि मंगलवार को फोटोग्राफर खंडोली नहीं आया था. फलत: बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >