Gridih News : प्रतिनिधि, बेंगाबाद. गुरुवार को कर्णपुरा पेट्रोल पंप के पास दो स्कूटी के बीच हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल दिलीप तुरी (25) ने इलाज के दौरान धनबाद में दम तोड़ दिया. बेंगाबाद पंचायत के हाड़ोडीह गांव के रहने वाले दिलीप तुरी के पिता महेंद्र तुरी बेंगाबाद थाना में चौकीदार हैं. दिलीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर वह एक साथी टिंकू कुमार के साथ स्कूटी से गिरिडीह की ओर जा रहा था. इस दौरान पेट्रोल पंप के पास एक दूसरे स्कूटी सवार ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. इसमें दोनों स्कूटी के सवार चार लोग घायल हुए थे. सभी को एनएच के एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था. दिलीप की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को दिलीप तुरी ने दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव गांव लाया गया.
Gridih News : हादसे में घायल चौकीदार पुत्र ने इलाज के क्रम में तोड़ा दम
Gridih News : दो स्कूटी की भिड़ंत में चार लोग हुए थे घायल
