Gridih News : श्याम बाबा का सजा भव्य दरबार, भजनों पर झूमे श्रोता

Gridih News : सरिया में श्री श्याम महोत्सव में विभिन्न शहरों से पहुंचे भक्त

Gridih News : प्रतिनिधि, सरिया.

सरिया स्थित एसीआर गार्डन में गुरुवार की शाम खाटू वाले श्याम का भव्य दरबार सजाया गया. मौके पर भजनों की अमृतवर्षा और निसान यात्रा ने वातावरण को श्याममय बना दिया. श्री श्याम मित्र मंडल, सरिया द्वारा 15वें श्री श्याम महोत्सव में मंत्रोच्चारण के साथ श्याम बाबा की ज्योत जला कर उत्सव का शुभारंभ किया गया. भव्य शृंगार के बाद सवामणि भोग तथा 56 भोग लगाये गये. मौके पर स्थानीय गायक कलाकार पंकज अग्रवाल ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत की. वहीं जयपुर से आये भजन कलाकार आयुष सोमानी) और राजगुरु की टीम ने एक-से-बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. सुमधुर भजनों पर श्रोता रात भर भजनों पर झूमते रहे.

धमाल का किया प्रदर्शन :

राजस्थानी परंपरा के अनुसार कलाकारों ने चंग धमाल की आकर्षक प्रस्तुति दी. मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों ने भी निसान लेकर मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया. शुक्रवार की अहले सुबह तीन बजे श्याम बाबा की महाआरती हुई. इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. लोगों ने श्याम बाबा के समक्ष मत्थे टेक कर आशीर्वाद लिया. श्री श्याम महोत्सव में हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, राजधनवार, इसरी, पारसनाथ बगोदर, आसनसोल, फुसरो सहित विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई. मौके पर पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी, उपाध्यक्ष सुशील मंडल, सरिया प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी, सरिया मध्य जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय, अंचलाधिकारी संतोष कुमार सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आयोजन में जिनकी रही अहम भूमिका :

कार्यक्रम की सफलता में सरिया मारवाड़ी महिला समिति, गिरिडीह श्री श्याम मंदिर के सदस्य तथा इस कार्यक्रम के आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल सरिया की अहम भूमिका रही, जिसमें महेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, प्रवीण डागा, नीरज अग्रवाल, कुसुम देवी, संगीता अग्रवाल, सिद्धांत, बिंदिया अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, लीना अग्रवाल, गोपाल, श्वेता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, कन्हैया, अर्पणा अग्रवाल, अलका अग्रवाल, आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, राखी अग्रवाल, भामा अग्रवाल सहित समाज के सभी सदस्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >