Giridih News :ब्रह्मर्षि समाज ने श्रद्धालुओं के बीच किया शरबत वितरण

Giridih News :गिरिडीह ब्रह्मर्षि समाज ने रामनवमी पर आंबेडकर चौक के समक्ष स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं के बीच शरबत वितरण किया. इस दौरान कई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया.

ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि रामनवमी के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की ओर से स्टॉल लगाया गया है. मौके पर गौरीशंकर सिंह, मैनेजर सिंह, मिथिलेश सिंह, किशोर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कमलनयन सिंह, जयप्रकाश सिंह, निरंजन राय, रंजीत सिंह, अमित नारायण देव, राहुल देव, दिवाकर सिंह, महेंद्र सिंह, सुबोध राय, सरोज राय समेत समाज के कई लोग मौजूद थे.

कायस्थ युवा मंच ने टावर चौक पर लगाया स्टॉल

रामनवमी के मौके पर शहर के टावर चौक में कायस्थ युवा मंच ने स्टॉल लगाकर रामभक्तों के बीच हनुमान चालीसा पुस्तक का वितरण किया गया. काफी संख्या में श्रद्धालुओं को पुस्तक दी गयी. सन्नी सिन्हा, माेंटी सिन्हा, रवि सिन्हा, संजीत सिन्हा, अंशराज, रोहित राज, सक्षम दाराद, राहुल राज, नीरज सिन्हा, चिराग दाराद, आकाश सिन्हा, ऋतिक राज, प्रिशा सिन्हा, अभिराज, अक्षय सिन्हा के अलावा वार्ड हबलू गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >