Giridih News :अमृत भारत एक्सप्रेस का पारसनाथ स्टेशन पर किया गया स्वागत

Giridih News :संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल से अमृत भारत एक्सप्रेस का रविवार रात 10:05 बजे पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया. ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों व रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने चालक दल को माला पहनाकर स्वागत किया.

इससे पूर्व सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गोमो रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. सांसद स्वयं गोमो से ट्रेन में सवार होकर पारसनाथ स्टेशन आये. उनके साथ पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो व आजसू डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी भी मौजूद थे. पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर विधायक जयराम महतो, जिरिस प्रदीप मंडल व जिप सदस्य सुनीता कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन का स्वागत किया. इसके बाद सभी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रात्रि 10:10 बजे रवाना किया. लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत देश के सभी रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन संतरागाछी से आनंद विहार तक जायेगी. जनता की लंबे समय से की मांग पूरी हुई. साथ ही स्टेशन रोड के निर्माण का काम भी जल्द शुरू होगा.

विधायक जयराम ने भी की सराहना

विधायक जयराम महतो ने इसे क्षेत्रवासियों, विशेषकर जैन धर्मावलंबियों के लिए सौभाग्य की बात बताते हुए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. जिप सदस्य प्रदीप मंडल ने कहा कि पारसनाथ की धरती पर अमृत भारत ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है. वहीं, जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

सासंद का

जन्मदिन मनाया

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व आजसू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का जन्मदिन मनाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की. कार्यक्रम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार, यातायात निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, कोडरमा के सीटीआई बच्चा सिंह, वाणिज्य पर्यवेक्षक राजेश कुमार सिंह, पारसनाथ स्टेशन प्रबंधक अविनाश कुमार, धनबाद के सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, सहायक सुरक्षा पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, निरीक्षक सतेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अंगद कुमार, उपनिरीक्षक राधा कुमारी, उपनिरीक्षक आलोक आनंद सहित कई रेलवे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >