Giridih News :अकीदत के साथ अदा की गयी अलविदा जुम्मे की नमाज

Giridih News :रमजानुल मुबारक महीने के अंतिम (अलविदा) जुम्मे को मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी. अंतिम जुम्मे की सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में उल्लास का माहौल रहा. अकीदतमंद दोपहर को मस्जिद पहुंचे और अजान के बाद अकीदत व एहतराम के साथ अलविदा के जुम्मे की नमाज अदा की.

शहर के लाइन मस्जिद, भंडारीडीह, बरवाडीह, मुस्लिम बाजार, स्टेशन रोड, तेलोडीह, पचंबा, बोड़ो, मोहनपुर समेत विभिन्न इलाकों मेंअलविदा जुम्मे की नमाज को ले लोगों की भीड़ उमड़ी. अकीदतमंदों ने अलविदा जुम्मे की नमाज के बाद देश व समाज में अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी. गांडेय. गांडेय, महेशमुंडा, फुलजोरी, ताराटांड़ समेत कई इलाके में अकीदत के साथ माहे रमजान की पांचवें जुम्मे (अलविदा जुम्मे) की नमाज अदा की गयी. इस दौरान इमाम द्वारा तकरीर के साथ ईद की नमाज के समय का भी ऐलान किया.

बेंगाबाद की मस्जिदों में जुटे अंकीदमंद

पाक रमजान माह के अंतिम दिन शुक्रवार को अलविदा जुम्मे के मौके पर विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटी. रोजेदारों ने अदब व एहतराम के साथ अलविदा जुम्मा की नमाज अदा कर मुल्क के अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी. बेंगाबाद के फुरसोडीह, घुठिया, फिटकोरिया, छोटकीखरगडीहा, मुंडहरी, नावाडीह, धावाटांड़, देवाटांड़, महतोडीह, मुंडराडीह, नईटांड़, बरियारपुर, मंडाटांड़, तेलोनारी, बड़ियाबाद, लुप्पी सहित अन्य गांवों के मस्जिदों में अकीदमंद जुटे. मौलाना आफताब आलम तबस्सुम मिस्बाही ने कहा कि रमजान महीने में अलविदा जुम्मा की नमाज का अलग ही महत्व है. अलविदा को पर्व की तरह मनाया जाता है और इसे छोटा ईद भी कहते हैं. इस दौरान बेंगाबाद पुलिस पूरी तरह से चौकस रही.

देवरी के मस्जिदों में नमाज अदा करने उमड़े रोजेदार

देवरी के मस्जिदों में नमाज अदा करने को लेकर रोजेदारों की भीड़ उमड़ी. रोजेदारों ने नमाज अदा कर क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगी. झगरुडीह, चहाल, मनकडीहा, परसाटांड़, पतालडीह, बजगुंदा, भेलवाघाटी, रमनीटांड़, डहुआटांड़, खरियोडीह, खसलोडीह, सलयडीह उर्फ खोरोडीह समेत अन्य गांव के मस्जिदों में अकीदमंद जुटे. बाजार में हुई खरीदारी: इधर ईद को लेकर शुक्रवार को बाजारों में कपड़ा, टोपी, सेवइयां, इत्र, फल आदि की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी. चतरो व्यवसायिक मंडी, मंडरो बाजार, देवरी, घोरंजी, मानिकबाद, तेतरिया में लोगों ने देर रात तक बाजारों में चहल पहल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >