अधिकारियों की टीम ने बोर्डर की बूथों का लिया जायजा

आगामी लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है.

बेंगाबाद. आगामी लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. गुरुवार को एसडीओ विस्पुते श्रीकांत, एसडीपीओ विनोद रवानी, इंस्पेक्टर ममता कुमारी, सीओ प्रियंका प्रियदर्शी, बीडीओ निशा कुमारी, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह की टीम बिहार बोर्डर स्थित बूथों का निरीक्षण करने पहुंची. टीम बिहार बोर्डर की पंचायत बदवारा, लुप्पी, भलकुदर, गोलगो की विभिन्न बूथों का जायजा लिया. एसडीपीओ विनोद रवानी ने बताया कि उक्त पंचायतों में बनी बूथ तक पहुंच पथ, भवन की स्थिति, कमरे की उपलब्धता, पानी, बिजली, चार्जिंग प्वाइंट, शौचालय, सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं की जानकारी ली जा रही है. कहीं कमी है तो उसे समय रहते पूरा करने का काम किया जायेगा, ताकि चुनाव के दिन मतदान कर्मी व सुरक्षा कर्मी के साथ वोटरों को कोई परेशानी नहीं हो. कहा कि निरीक्षण के दौरान हर बिंदु की बारीकी से छानबीन की जा रही है. इस दौरान यूएमएस पूर्री, विजयपुर, मेहाबांक, बदवारा, कोल्हरिया सहित अन्य विद्यालय जाकर आसपास के ग्रामीणों से भी आवश्यक जानकारी ली गयी. वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी संपर्क स्थापित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

सार्वजनिक करनी होगी आपराधिक पृष्ठभूमि : नीतू कुमारी

गिरिडीह. प्रभारी पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग नीतू कुमार ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी. कहा कि कोडरमा लोकसभा आम चुनाव एवं गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के तत्संबंधी घोषणा का टीवी एवं अखबार में राजनीतिक दल एवं स्वयं अभ्यर्थी द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि से मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व के बीच विहित अंतराल में 3 बार प्रकाशन/प्रसारण किया जाना है. इसके अलावा राजनीतिक दलों द्वारा अपने दल के आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों से संबंधित घोषणा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है.

19 अप्रैल से एक जून तक एक्जिट पोल पर रहेगी रोक

गिरिडीह. प्रभारी पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग नीतू कुमारी ने कोडरमा लोकसभा चुनाव एवं गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 19.04.2024 की सुबह सात बजे से 01.06.2024 की 06.30 शाम तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के प्रकाशन एवं प्रसारण पर रोक लगाने की जानकारी गुरुवार को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >