Giridih News :एसपी ने किया पचंबा थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा की

Giridih News :एसपी डॉ बिमल कुमार ने पचंबा थाना का सोमवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यशैली, लंबित कांडों व समय पर चार्जशीट दाखिल होने की स्थिति, पंजियों का संधारण की समीक्षा की गयी.

एसपी ने थाना में संधारित सभी पंजियों का अवलोकन करते हुए थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिए. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने वारंटियों की गिरफ्तारी व उनके विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई को लेकर जानकारी ली. जिस कार्य में कमी मिली, उसमें सुधार के संबंधित पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिये गये. कहा कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन और विधिसम्मत कार्रवाई प्राथमिकता होनी चाहिए.

पर्व-त्योहारों को लेकर सतर्कता बढ़ाने का दिया निर्देश

इसके साथ ही आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की. एसपी ने निर्देश दिया कि जुलूस व संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाये, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने पर जोर दिया. एसपी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को पूरी तरह मुस्तैद रहना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >