झारखंड के विकास व मान-सम्मान के लिए एकता का परिचय दें : कल्पना
गांडेय विधानसभा उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गुरुवार को कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
गांडेय. गांडेय विधानसभा उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गुरुवार को कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस क्रम में वह महेशमुंडा, कोयरीडीह, दासडीह, गांडेय, गिरनियां मोड़ समेत अन्य गांवों में लोगों से जनसंपर्क कर समर्थन की अपील की. कहा कि पिछले चार वर्षों में हेमंत सोरेन ने जनता के लिए जो किया, वह किसी से छिपा नहीं है. हेमंत सोरेन ने गरीब-मजदूरों के हित में कई योजनाएं धरातल पर उतारी. झारखंड के विकास व मान सम्मान के लिए सभी एकता का परिचय दें और इंडिया गठबंधन को समर्थन दें. इसके पूर्व दासडीह में मुखिया निर्मला कुमारी ने उनका स्वागत किया. मौके पर राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जितेंद्र मंडल, राजेंद्र मंडल, मुकेश मंडल, मो. फकरुद्दीन, कन्हाई साव समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।