एसडीपीओ ने की दुष्कर्म मामले की जांच

तिसरी : खोरीमहुआ अनुमंडल के एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह बीते दिनों नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच को लेकर बुधवार को पीड़िता के गांव पहुंचे. उनके साथ पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी साथ भी थे. पुलिस द्वारा की गयी पड़ताल में दुष्कर्म की घटना को सच पाया गया. बता दें कि तिसरी […]

तिसरी : खोरीमहुआ अनुमंडल के एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह बीते दिनों नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच को लेकर बुधवार को पीड़िता के गांव पहुंचे. उनके साथ पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी साथ भी थे. पुलिस द्वारा की गयी पड़ताल में दुष्कर्म की घटना को सच पाया गया. बता दें कि तिसरी प्रखंड के एक गांव में 19 अप्रैल को सुबह शौच के लिए नदी की ओर जा रही नाबालिग लड़की को उसके ही गांव के दो युवकों जबरन बाइक में बैठा कर अपने घर ले गये और उक्त नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. एसडीपीओ ने कहा कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है. पीड़िता को बयान दर्ज करने के लिए गिरिडीह भेजा गया है. थाना प्रभारी व एसआइ को आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >