Giridih news :गिरिडीह की रिया मंडल का सीनियर नेशनल कबड्डी में चयन

Giridih news :जिले के सोनबाद की बेटी रिया मंडल पिता विजय मंडल ने एक बार फिर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है.

72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी विमेन चैंपियनशिप के लिए रिया का चयन झारखंड टीम में हुआ है. यह प्रतियोगिता तेलंगाना में आयोजित की जा रही है. रिया तेलंगाना रवाना हो चुकी है. खेल प्रेमियों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है. इस अवसर पर गिरिडीह कबड्डी एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मीनारायण सिंह ने कहा कि रिया की मेहनत और लगन आज रंग लायी है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि रिया अपने प्रदर्शन से झारखंड का मान और बढ़ाएंगी. गौरतलब है कि रिया मंडल लंबे समय से कबड्डी के अभ्यासरत हैं और जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >