Giridih News :महिलाओं का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान : सुदिव्य

Giridih News : झंडा मैदान रोड स्थित एक विवाह भवन में गिरिडीह विश्वकर्मा समाज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें समाज की उन्नति और महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया गया.

मुख्य अतिथि राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू थे. अतिथियों के स्वागत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मंत्री श्री सोनू समेत नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान पूरे समाज की महिलाओं के लिए गर्व का विषय है.

महिलाएं अब घर तक सीमित नहीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान ही एक सशक्त समाज की पहचान है. आज का दिन आधी आबादी के संघर्ष और उनकी सफलताओं को नमन करने का है. प्रमिला मेहरा का मेयर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज और शहर का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. विश्वकर्मा समाज ने हमेशा कर्म और कौशल को महत्व दिया है और आज महिलाओं को सम्मानित कर इस समाज ने एक प्रगतिशील मिसाल पेश की है.

लोगों के भरोसे पर खरा उतरुंगी : मेयर

मेयर प्रमिला मेहरा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन तमाम महिलाओं का है जो अपनी मेहनत और हौसले से समाज में बदलाव ला रहीं हैं. मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, मैं उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगी. मेरा लक्ष्य शहर के विकास के साथ-साथ हर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों के लिए खड़ा होना है.

आयोजन में इनकी रही भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में मदन विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, बिनोद शर्मा, गणेश विश्वकर्मा, दशरथ शर्मा, अमर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गौरव विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, दीपांशु विश्वकर्मा, रेखा कुमारी, आशीष कुमार, अनूप विश्वकर्मा, सागर विश्वकर्मा, सचिन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अमित विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, माधुरी देवी, नेहा विश्वकर्मा, रचना कुमारी समेत समाज के महिला-पुरुषों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >