कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत भारी संख्या में रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने शिरकत की. मौके पर श्री सोनू से कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें धैर्य, त्याग और सेवा की सीख देता है.
रोजेदारों के लिए व्यापक इंतजाम थे
इस दौरान नगर भवन का माहौल पूर्णत: सौहार्दपूर्ण रहा. मगरिब की अजान के बाद सभी ने एक साथ इफ्तार किया और जिले सहित पूरे राज्य की खुशहाली और शांति के लिए दुआएं मांगीं. झामुमो कमेटी ने रोजेदारों के लिए व्यापक इंतजाम किया था. फल, शरबत और अन्य पकवानों से सजी मेजों पर हर वर्ग के लोग एक साथ बैठे नजर आये, जो गिरिडीह की साझा संस्कृति की मिसाल पेश कर रहा था. आयोजन के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करती है. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस मौके पर तमाम लोगों ने अपने शहर, राज्य व अपने देश के लिए अमन-चैन की दुआएं मांगीं. यह उम्मीद की जाती है कि आने वाला साल बेहतर हो. मौके पर गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, इरशाद अहमद वारिश, मो पलटन, रॉकी सिंह, अभय सिंह, राकेश रंजन, बुलंद अख्तर, सईद अख्तर, नूर अहमद, मुकेश आनंद, वार्ड पार्षद मो इम्तियाज, मुखिया मो शब्बीर समेत सैकड़ों की संख्या में रोजगार मौजूद थे.
