Giridih News :नगर विकास मंत्री को पूजा समितियों ने किया सम्मानित

रामनवमी के अवसर पर कई पूजा समितियों ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया.

श्री सोनू ने शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया. बड़ा चौक, कचहरी चौक, पचंबा समेत अन्य क्षेत्रों में उन्होंने अखाड़ा देखा और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. कहा कि यह काफी खुशी का पल है.

झामुमो ने बड़ा चौक में लगाया स्टॉल, शरबत वितरण किया

रामनवमी के मौके पर झामुमो ने बड़ा चौक में स्टॉल लगाया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच शरबत का वितरण किया गया. अखाड़ा के दौरान तमाम व्यवस्थाओं की निगरानी मंच से की जा रही थी. मौके पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, अजीत कुमार पप्पू, तेजलाल मंडल, राकेश सिंह रॉकी, कृष्णमुरारी शर्मा, दिलीप रजक, टुन्ना सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >