Giridih News:महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा

Giridih News:श्री अग्रसेन महाराज की जयंती धनवार में गुरुवार को अग्रवाल समाज के लोगों ने धूमधाम से मनायी. समाज के लोगों ने महाराज अग्रसेन की तस्वीर की आरती की व पुष्प अर्पित कर भव्य शोभायात्रा निकाली.

राजधनवार.

श्री अग्रसेन महाराज की जयंती धनवार में गुरुवार को अग्रवाल समाज के लोगों ने धूमधाम से मनायी. समाज के लोगों ने महाराज अग्रसेन की तस्वीर की आरती की व पुष्प अर्पित कर भव्य शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा राजधनवार किड्स संस्कार प्ले स्कूल से निकलकर बाजार का भ्रमण कर वापस लौटी. यात्रा में शामिल लोग महाराजा अग्रसेन का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. इस दौरान कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया. समाज के कई लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. शोभायात्रा में समाज के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, कृष्ण प्रसाद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, बिजय अग्रवाल, रंजीत अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, उदय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, मंजू देवी, नीतू देवी, संगीता देवी, ललिता देवी, चंपा देवी, रेखा देवी, सुनैना देवी, अरुणा देवी, बबिता देवी, पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी, सलोनी कुमारी, सिनम कुमारी सहित समाज के सैकडों महिला व पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >