Giridih News :सरिया कॉलेज की प्रेरणा व आरके महिला कॉलेज की रूपा ने पाया तृतीय स्थान

Giridih News :39 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करने वाली सरिया कॉलेज की छात्रा प्रेरणा कुमारी तथा आरके महिला कॉलेज गिरिडीह की छात्रा रूपा कुमारी की जोड़ी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता (हिंदी) में तृतीय स्थान पाने में कामयाब रही है.

इससे विभावि समेत सरिया व आरके महिला कॉलेज परिवार गौरवान्वित हुआ है. आयोजन सत्यभामा साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट चेन्नई में हुआ था. इसमें पूरे देश के 125 से अधिक विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था. बता दें कि प्रेरणा और रूपा की जोड़ी आडिशा के बालासोर यूनिवर्सिटी में आयोजित ईस्ट जोन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही थी. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर विभावि का प्रतिनिधित्व किया. झांकी प्रतियोगिता में विभावि की टीम दूसरे, माइम तृतीय, रंगोली, वाग्मिता हिंदी व स्कीट में भी दूसरे स्थान पर रही. प्रेरणा चंद्रमारणी निवासी प्रीतम प्रसाद वर्मा की पुत्री है. उसकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, परिजन व समाज के लोग गौरवान्वित हैं.

लोगों ने दी बधाई

किसी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रेरणा कुमारी सरिया महाविद्यालय की पहली छात्रा रही है. प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल, डॉ अरुण कुमार, प्रो कार्तिक यादव, प्रो आरके मिश्रा, डॉ प्रमोद राय, डॉ आशीष सिंह, प्रो असित दिवाकर, डॉ श्वेता, प्रो चायरा निशा, प्रो अलका रानी जोजो, प्रेरणा के पिता, माता पुष्पा देवी, डॉ छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ, रमेश वर्मा, रामावतार पांडेय, उमेश कुमार, हरिशंकर वर्मा, संजीव कुमार, संजय शान, कुश कुशवाहा पंकज, विनोद समेत उनकी सहेलियों ने उसे बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >