बैठक में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने क्षेत्र के पुलिस मित्रों से विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की. अधिकारियों ने कहा कि ईद, रामनवमी और नवरात्र दोनों ही आस्था और श्रद्धा के महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिन्हें आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने पुलिस मित्रों से अपील की कि वह अपने-अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
संवेदनशील स्थानों पर रखी जायेगी विशेष निगरानी
एसडीपीओ ने कहा कि पर्व के दौरान जुलूस, पूजा-पाठ तथा धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने की भी अपील की गयी. पुलिस मित्रों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाये रखने का संकल्प लिया. मौके पर नागेश्वर यादव, कारू पासवान, नरेश यादव, नरेश राम, सुदामा ठाकुर, फिदा हुसैन, रामदेव विश्वकर्मा, संजय कुमार, कांग्रेस यादव आदि थे.
