Giridih News :हाइवा की चपेट में हुई मौत मामले में पुलिस जांच में जुटी

Giridih News :हीरोडीह थानांतर्गत किसगो रानीबांध के पास पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आने से एक वृद्धा की हुई मौत मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है. वृद्धा बांका जिला के इटहरी (बौसी) गांव की नन्हकी देवी थी.

हीरोडीह के थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. आवेदन प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. विदित हो कि गत शनिवार की रात देवरी अंचल के किसगो स्थित रानीबांध के पास हाइवा की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गयी थी. घटना में बाइक चालक व एक मासूम बाल-बाल बच गया. इधर, घटना के बाद चालक के वाहन लेकर भागने का प्रयास करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा को रोककर उसमें आग लगा दी. पुलिस द्वारा अग्निशमन वाहन को बुलाकर आग बुझायी गयी, पर आग पर काबू पाने से पहले ही हाइवा जल चुका था.

दुर्घटना में महिला की मौत मामले में प्राथमिकी

तिलक समारोह से लौटने के दौरान वाहन की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में उसके पति के बयान के आधार पर थाना में केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि गांडेय थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव निवासी मंजू मुर्मू की पत्नी सुरजमुनी मरांडी आठ मार्च को एक रिश्तेदार के घर तिलक में भाग लेने अपने भतीजे के साथ बाइक से बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव आयी थी. शाम में वापस अपने घर लौट रही थी. इस दौरान बाघरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक में सुरजमुनी व उसका भतीजा घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला ने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >