Giridih News :अवैध देसी शराब की तीन भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र में संचालित अवैध देसी शराब पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार छापेमारी अभियान चलाया गया. नेतृत्व थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार कर रहे थे.

इस दौरान खेरडा गांव के जंगली इलाके में अवैध देसी शराब बनाने वाली तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही निर्माण में उपयोग होने वाले करीब 800 लीटर जावा महुआ समेत अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया. पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध कारोबारी फरार हो गये. थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब के निर्माण व कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है. मौके पर एसआई रामाकांत सिंह, देवेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >