Giridih News :जेवर व्यवसायी से साढ़े सात लाख लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

Giridih News :भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुआ के पास 28 फरवरी की शाम लगभग भरकट्टा-केंदुआडीह के जेवर व्यवसायी शिवशंकर स्वर्णकार से रिवाल्वर दिखाकर साढ़े सात लाख की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. अपराधी साढ़े तीन लाख नगदी समेत चार लाख के के सोना-चांदी के जेवरात लूट लिया था.

घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस इसका उद्भेदन करने में सफल नहीं रही है. अपराधियों के नहीं पकड़े जाने से पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति नाराजगी है. पीड़ित शिवशंकरने कहा कि पुलिस अब तक सिर्फ आश्वासन ही दे रही है. जबकि, सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों को को पीछा करते हुए हुए स्पष्ट देखा जा रहा है. इस मामले में पूर्व विधायक बिनोद कुमार सिंह पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों को एसपी से दूरभाष पर बात करवायी थी. साथ ही अविलंब घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही थी. इसके बाद भी भरकट्टा पुलिस अब तक कुछ नहीं कर पाई है.

सरिया से लौटने के दौरान घटी थी घटना

मालूम रहे कि शिवशंकर सरिया में अपनी दुकान से बाइक से वापस अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुआ गांव के समीप सुनसान स्थान पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. शिवशंकर के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सरिया से ही उनका पीछा कर रहे थे. भलुआ में अचानक ओवरटेक कर उनकी बाइक रोकी और कनपट्टी पर रिवाल्वर सटा कर चाबी और मोबाइल ले लिया. इसके बाद बाइक की डिक्की के बैग में साढ़े तीन लाख नकद और चार लाख के जेवरात को लूटकर चलते बने.

पुलिस कर रही है कार्रवाई : ओपी प्रभारी

ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि वे अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार अपने स्तर से कार्रवाई कर रहे हैं. जल्द ही घटना में शामिल सभी अपराधियों को धर दबोचा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >