Giridih News: 40 लाभुकों को मिली मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त

Giridih News: गिरिडीह जिले के पांच प्रखंडों के आठ-आठ लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त का भुगतान किया गया.

Giridih News: मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत तृतीय किस्त के भुगतान को लेकर डीआरडीए सभागार में सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा तृतीय किस्त भुगतान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गिरिडीह जिले के पांच प्रखंडों बेंगाबाद, गिरिडीह, गांडेय, पीरटाड़ और डुमरी प्रखंड के आठ-आठ लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की तृतीय किस्त का भुगतान किया गया. इससे पूर्व पहली और दूसरी किस्त का भुगतान लाभुकों को कर दिया गया है. इस दौरान डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सरकार की इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही वैसे लोग जो इस योजना से अब तक जुड़ नहीं पाएं हैं, वैसे वंचित लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है. इस योजना से ज्यादा से ज्यादा माताओं-बहनों को लाभान्वित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >