बैठक की अध्यक्षता जमुआ की प्रमुख मिष्टु देवी व संचालन उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी ने किया. बैठक में शुरू से अंत तक हंगामा होता रहा. पंसस अंजन कुमार सिन्हा, विजय भारती, मुंशी वर्मा, मनोज पंडा, सोनिया हेंब्रम, लखन हांसदा, नीरज गुप्ता, रामचंद रविदास, टूपलाल वर्मा, अब्दुल गफूर अंसारी आदि ने आरोप लगाया कि 11 माह बीतने के बाद बैठक बुलाने का क्या उद्देश्य है. मार्च लूट करनी है क्या. हर माह नियमित बैठक क्यों नहीं बुलायी जाती है. तारा के मनोज पंडा व बदडीहा के पंसस राजेश वर्मा ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति का मुद्दा उठाया. गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की किल्लत और चापाकलों की मरम्मत नहीं होने पर सदस्यों ने विभाग को घेरा.
झारखंडधाम परिसर में अवैध वसूली पर रोक की मांग
सदस्यों ने झारखंडधाम परिसर में बने विवाह भवन का मुद्दों उठाया. विवाह भवन का विधिवत टेंडर कराने की मांग की गयी. आरोप लगाया गया कि वहां वर्तमान में अवैध वसूली की जा रही है. इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है.विधायक-सांसद की अनदेखी
सदस्यों का आरोप है कि स्थानीय विधायक और सांसद को बैठक की आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. अधिकारियों के व्यवहार पर पंस सदस्यों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अधिकारी अपनी मर्यादा में रहकर बात करें और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सम्मान करें.
अन्य मुद्दे भी उठाये गये
धुरैता के पंसस अंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन में पूर्व की बैठक में ली गयी योजना से संबंधित प्रस्ताव की स्वीकृति क्यों नहीं दी गयी. धुरैता मोड़ से पंचायत मुख्यालय जानेवाली सड़क काे अतिक्रमण से मुक्त करें. जमुआ के 35 डीलरों के यहां अतिरिक्त राशन दी गयी है. इसकी दुकानों के भंडारण का सत्यापन करें और राशन का घपला करनेवाले डीलर पर कार्रवाई करें. केंदुआ के पंसस ने कहा कि जमुआ चौक को अतिक्रमण से मुक्त कर बस स्टैंड बनाया जाये, ताकि लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके. जरीडीह के पंसस ने बालू के अवैध धंधा पर रोक लगाने की मांग की.योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई : प्रमुख
प्रमुख ने सभी सदस्यों से अपील की कि उनके द्वारा ली जानेवाली योजना में छेड़छाड़ नहीं की जाये. यदि अधिकारी आपकी योजनाओं में किसी तरह अनियमितता बरती जाती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जमुआ के बीडीओ अमलजी ने कहा कि कतिपय कारणों से मासिक बैठक नहीं हो पायी. इसमें विधानसभा चुनाव, पर्व त्योहार आदि मुख्य कारण शामिल हैं. अू हर माह बैठक होगी.
