इनमें सुनीता गुप्ता, मंजू देवी, सुबोध साव, नंदलाल साव सुरेश प्रसाद साह, रॉबिन कुमार, विनय कुमार संथालिया, पवन कुमार तथा राजेश कुमार शामिल हैं. वार्ड पार्षद पद के लिए 15 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर सुनील कुमार प्रजापति ने अभ्यर्थियों को बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के दिन नया बचत खाता खोलकर उसकी छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी. ऐसा नहीं होने पर नामांकन पत्र अमान्य हो जाएगा.
इनकी रही उपस्थित
िनामांकन प्रक्रिया के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जमुआ सीओ नरेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार सूर्या सहित विनय कुमार, प्रभात रंजन राय, पंकज कुमार, सहायक आचार्य रवींद्र कुमार, मोतीलाल वर्मा, अब्दुल मुस्तफा, सुरेंद्र तुरी, शंकर राम, मनीष पंडित समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.
