Giridih News: जयंती पर याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Giridih News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को पूरे जिले में मनायी गयी. लोगों ने उनकी प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.

झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में झामुमो के कई नेताओं ने सुभाष चौक गिरिडीह में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के छक्के छुड़ाये. वे गरम दल के नेता थे. आजादी की लड़ाई में ऐसे लोगों की भी सख्त जरूरत थी. उन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की. उनकी बुद्धि तीक्ष्ण थी. क्लास वन ऑफिसर की परीक्षा भी पास किये, लेकिन उनको गुलामी पसंद नहीं थी. वे आजादी की लड़ाई में कूद गये. उन्होंने कहा कि आज भी देश के युवाओं को सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा मिलती है. मौके पर झामुमो के केंद्रीय कमेटी के सदस्य दिलीप मंडल, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, जिला सह सचिव दिलीप रजक, राकेश कुमार सिंह, मेहताब मिर्जा, अभय कुमार, डब्लू यादव, आदित्य यादव, विशाल झा, सुमेर वर्मा, राज पांडेय शिवम देव, सुजीत मंडल, सूरज मंडल सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >