Giridih News :सास ने एएनएम बहू पर फेंका माड़, इलाजरत

शरीर पर गर्म माड़ फेंक देने खोजारटोल गांव निवासी एएनएम राखी कुमारी (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद पीड़ित राखी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती करवाया गया.

प्राथमिक इलाज के के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले गये. राखी कुमारी देवरी के देवपहाड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएनएम के रूप में कार्यरत है. एएनएम के मुताबिक उसके सास ने गर्म मांड़ उसके शरीर पर फेंक दिया गया, जिससे वह जख्मी हुई है. कहा कि गुरुवार को देवपहाड़ी केंद्र से टीकाकरण में भाग लेने माधोपुर गांव गयी थी. टीकाकरण संपन्न होने के घर लौटी थी. घर लौटने पर सास गाली-गलौज शुरू कर दिया. इसी दौरान उसे गर्म माड़ उसके शरीर पर फेंक दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >