Giridih News : मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने किया आंदोलन तेज

Giridih News : निकाली रैली, टावर चौक पर की नुक्कड़ सभा

Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर बैठे झारखंड राज्य मनरेगा कर्मियों का आंदोलन अब और उग्र होता जा रहा है. मंगलवार को आंदोलन के क्रम में जिले भर से आयेए मनरेगा कर्मियों ने शहर के झंडा मैदान से एक विशाल रैली निकाली. यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टावर चौक पहुंची, जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभा के दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस आंदोलन के तहत मंगलवार को प्रदेश स्तर पर एक बड़ा कदम उठाया गया है. प्रदेश संघ के निर्णय अनुसार, प्रत्येक मनरेगा कर्मी ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री को डाक के माध्यम से पत्र भेजा. कर्मी पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों पर असर पड़ रहा है. सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रही है. उन्होंने कहा कि हम पिछले 13 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. अगर सरकार हमारी सुध नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी उग्र होगा. मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार के अलावा जिला सचिव नवीन कुमार, गणेश कुमार, विनय कुमार, राजकुमार हेम्ब्रम, सतीश कुमार, मेहबूब आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >