Giridih News :पंचायत सचिवालय से एक लाख की सामग्री चोरी

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार की रात को चोरी हो गयी. पंचायत सचिव खुशबू कुमारी ने बगोदर थाना में आवेदन दिया है.

कहा है कि पंचायत के मुखिया पति पूरन कुमार महतो ने यह सूचना दी कि पंचायत सचिवालय में चोरी हो गयी. सूचना पर वह पंचायत सचिवालय पहुंची और जांच की. पता चला कि दरवाजा तोड़ कर उसमें रखे सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, बूफर समेत अन्चोय सामग्री ले गये. इशकी कीमत लगभग एक लाख रुपये हैं. चोरी की सूचना बीडीओ को भी दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >