बगोदर थानांतर्गत कृष्णानगर में एक भवन निर्माण के दौरान लिंटर के लिए छड़ बांधने के दौरान राजमिस्त्री करंट की चपेट में आने से झुलस गया. भवन की छत के ऊपर से ही 11 हजार हाइटेंशन तार गुजरा है. हादसा लिंटर बांधने के दौरान हुआ है. घटना में पेटरवार थानांतर्गत चलकरी निवासी राजमिस्त्री के दोनों हाथ की उंगलियां और शरीर के अन्य हिस्से झुलस गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, पर संसाधनों की कमी के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बीजीएच रेफर कर दिया गया है. घायल राजमिस्त्री लोचन गिरी पेटरवार थाना के चलकरी का रहने वाला है. बताया जाता है कि अलगडीहा के एक ठेकेदार के यहां वह भवन निर्माण में काम कर रहा था. घटना की सूचना पर जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव ललिता कुमारी, माले के पवन महतो समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इस दौरान तीन-चार महिलाएं भी बाल-बाल बच गयीं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करंट पूरे भवन में दौड़ गया था. समय रहते बिजली कटवा देने से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.