Giridih News :आग लगने से आम बागवानी के पौधे जलकर राख

Giridih News :देवरी प्रखंड की परसाटांड़ पंचायत के पतालडीह गांव में मनरेगा योजना से लगायी गयी आम बागवानी में आग लग गयी. अगलगी के कारण अधिकांश पौधा जलकर राख हो गया.

इससे आम बागवानी लगाने वाले किसान युनूस अंसारी के परिजनों में मायूसी है. यूनुस अंसारी के मुताबिक वर्ष 2023-24 में मनरेगा के तहत उसकी जमीन पर आम बागवानी योजना की स्वीकृति मिली थी. इसमें काफी आम का पौधे लगाये गये. आग लगने से अधिकांश पौधा जलकर राख हो गये. बताया कि आम बागवानी में वर्ष 2025 में आग लगी थी. इसके कारण दोबारा पौधा लगाना पड़ा था. अब दूसरी बार आग लगने से सभी पौधे बेकार हो गया. अगलगी से नुकसान को देखते हुए भुक्तभोगी ने मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >