शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा टला

शहरी क्षेत्र के मौलाना आजाद चौक के पास बुधवार को ट्रक के 11 हजार विद्युत तार में संपर्क आने से ट्रांसफॉर्मर जल गया और तेल बाहर निकलने लगा. ट्रांसफॉर्मर जलने से क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये.

गिरिडीह.

शहरी क्षेत्र के मौलाना आजाद चौक के पास बुधवार को ट्रक के 11 हजार विद्युत तार में संपर्क आने से ट्रांसफॉर्मर जल गया और तेल बाहर निकलने लगा. ट्रांसफॉर्मर जलने से क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये. कहा कि भारत बंद रहने के कारण दुकानें बंद थीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. असलम अंसारी, आफताब अंसारी, कल्लू खान, इस्तेखार अंसारी, सोनू कुरैशी, सोनू अंसारी आदि ने बताया कि 16 अगस्त की रात भारी वाहन और बाइक टक्कर में सरफराज नामक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इसके बाद रोड को जाम के दौरान प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि इधर से बड़ी गाड़ी नहीं जाने दी जायेगी. लेकिन, बुधवार को पुन: एक ट्रक क्षेत्र में घुसा और 11000 हजार तार से टकरा गया. लोगों ने गिरिडीह विधायक और प्रशासन से अविलंब ट्रांसफॉर्मर बदलकर बिजली सुचारू करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >